नौका दुर्घटना के कई दिन बाद भी अब तक 31 लापता
अभी तक 31 लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है। इनमें किसी के बचने की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। अधिकतर यात्री चीनी मूल के थे, जो मत्स्य उद्योग से जुड़ी एक स्थानीय कंपनी में काम करते थे।
सरकारी न्यूज एजेंसी अंतारा के मुताबिक बुधवार को दक्षिण मालुकु प्रदेश में डोबो द्वीप से तुआल जिले की ओर यह स्पीडबोट 35 लोगों को लेकर जा रही थी। इसी बीच खराब मौसम के चलते तेज हवाएं चलने लगीं। इससे यह हादसा हुआ।
इंडोनेशिया में ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। यह विश्व के सबसे ज्यादा द्वीप समूहों वाला राष्ट्र है। जबकि यहां सुरक्षा मानकों संबंधी नियम काफी ढीले-ढाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications