श्रीनगर में युवक की मौत के विरोध प्रदर्शन
श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों के बीच झड़पों के दौरान रविवार को एक युवक की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव बढ़ गया है। सोमवार को युवक के शव के साथ विशाल जुलूस निकाला गया।
जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फंट्र (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक के नेतृत्व में लोगों का एक बड़ा हुजूम जामिया मस्जिद पहुंचा और जहां जनाजे की नमाज अदा की गई।
युवक की मौत के मद्देनजर पूरे श्रीनगर में सोमवार को तनाव का माहौल रहा। लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन किए और दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान मैसूमा में सुरक्षा बलों और पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पे भी हुईं।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications