चर्चित सेनारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों ने सोमवार को चर्चित सेनारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश प्रसाद यादव ऊर्फ पहलवान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पटना एसटीएफ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के जवानों ने चितकोहरा क्षेत्र में छापामारी कर यादव को गिरफ्तार किया। साथ ही दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रमेश सेनारी हत्याकांड सहित करीब 10 से ज्यादा मामलों में आरोपी है और वह लंबे समय से फरार था। पुलिस को 10 से ज्यादा वषरें से उसकी तलाश थी। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि जहानाबाद जिले के सेनारी गांव में 18 मार्च 1999 की रात को 34 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications