महोबा में 6 को जिंदा जलाया, 4 की हालत गंभीर
घटना जिले के कोतवाली इलाके के बीजानगर गांव की है। वहां सोमवार तड़के खेत में झोपड़ी बनाकर सो रहे अमर चंद नामककिसान के पूरे परिवार को गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कथित रूप से जिंदा जला दिया।
जिले के कोतवाली प्रभारी मुक्तेश्वरनाथ श्रीवास्तव ने वहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अमर चंद व उसका एक बेटा कम जले हैं जबकि बुरी तरह से झ्झुलसी पत्नी और तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अमर चंद का आरोप है कि गांव के वाहिद खान नाम के एक दबंग से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह कई बार परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे चुका था। श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर वाहिद के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल वह फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications