राहुल बिहार के 2 दिन के दौरे पर
महात्मा गांधी के सत्याग्रह स्थल भितिहरवा आश्रम पहुंचकर राहुल ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान राहुल से मिलने के लिए पश्चिम चम्पारण के अलावे आस-पास के जिले के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता भी पहुंचे।
इधर, कांग्रेस ने राहुल के दौरे को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि राहुल के बिहार आने से युवकों के बीच कांग्रेस का आकर्षण बढ़ेगा और पार्टी को जीवंतता प्राप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि राहुल अपने दो दिवसीय बिहार दौरे में प्रदेश के सात जिलों का दौरा करेंगे। वह अलग-अलग स्थानों पर अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों के युवा सम्मेलनों में भाग लेंगे।
चम्पारण के बाद वह दरभंगा के एल़ एऩ मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों से मिलेंगे। इसी दिन गया में अनुसूचित जाति के युवाओं के राज्यस्तरीय सम्मेलन में भी वह हिस्सा लेंगे।
अगले दिन पटना के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह काराकाट, भागलपुर, और किशनगंज में विभिन्न समुदायों के युवाओं के सम्मेलनों में भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications