मारुती की बिक्री में 33.3 फीसदी इजाफा
मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी की कारों की बिक्री में गत जनवरी में पिछले साल की सामान अवधि की तुलना में 33.3 फीसदी का इजाफा हुआ। कंपनी ने इस अवधि में 95,649 वाहन बचे।
कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि मारुती ने समीक्षाधीन महीने के दौरान 14,562 कारों का निर्यात किया।
पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि की तुलना में चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से जनवरी महीने तक कंपनी की बिक्री 31.8 फीसदी बढ़कर 826,592 ईकाई के स्तर पर पहुंच गई।
वर्ष 2009 के जनवरी में मारुती ने छोटी कार (ए2) खंड में आल्टो, वैगन-आर, जेन, स्विफ्ट, रिट्ज और ए-स्टार की बिक्री में 24.8 फीसदी की वृद्धि हुई और 58,540 वाहन बेचे गए।
जबकि मझौले आकार की कारों (ए3) के खंड के वाहनों की बिक्री में जनवरी में 36.5 फीसदी वृद्धि हुई और 8,995 वाहनों की बिक्री हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications