अब उड़ीसा में बढ़ती महंगाई का विरोध

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जुआल ओरांव के मुताबिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को बढ़ने से रोकने में सरकार की विफलता के खिलाफ पार्टी 10 फरवरी से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। यह आंदोलन कब तक चलेगा यह अभी निश्चित नहीं है।
राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा
ओरांव ने बताया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को एक ज्ञापन देंगे। ओरांव ने बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महंगाई की सबसे अधिक मार गरीब लोगों पर पड़ी है।
गौरतलब है कि इसी माह भाजपा और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में महंगाई के विरोध में कड़ा विरोध दर्ज किया था। वहीं बिहार में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल ने बीते सप्ताहबंद का आह्वान किया था। इससे यह साफ हो गया है कि महंगाई को रोकने में असमर्थ केंद्र सरकार का विरोध हर राज्य में तेज हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications