उत्तर भारतीयों को मनसे से बचाएगा संघ

महाराष्ट्र में भाषा के नाम पर हिंदी भाषी और उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों से आरएसएस क्षुब्ध है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में संघ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव माधव ने शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि संघ प्रमुख (मोहन भागवत) ने अपने स्वयंसेवकों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसी घटनाओं को रोकें और सभी की रक्षा करें।
देश विरोधी भावनाएं भड़काते हैं कुछ लोग
उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करना पूरी तरह अनुचित है और संघ इसके खिलाफ है। महाराष्ट्र में भाषा के नाम पर हिंदी भाषियों और उत्तर भारतीयों पर होने वाले हमलों के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि राष्ट्र में कुछ लोग हिंदी भाषी विरोधी और उत्तर भारतीय विरोधी भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
इस पर संघ ने अपने स्वयंसेवकों से कहा है कि वे इस तरह की घटना न घटने दें तथा सब की रक्षा हो, वे इसका प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हर भाषा को विशेष दर्जा हासिल है इसका आशय यह नहीं है कि वे दूसरे से भाषा के नाम पर किसी से दुर्व्यवहार करें।












Click it and Unblock the Notifications