आईटी सेक्टर पर किताब प्रकाशित करेगा केरल
केरल के आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बनने की यात्रा को प्रदर्शित करने वाली 160 पेज की इस किताब को मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन सोमवार को जारी करेंगे।
पुस्तक में केरल के आईटी उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्च र और राज्य के पेशेवरों की जानकारी दी गई है। किताब में केरल के आईटी क्षेत्र की संभावनाओं और क्षमताओं और इस उद्योग को उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी दी गई है।
इसमें राज्य में काम कर रही आईटी कंपनियों द्वारा दिए गए प्रशंसा-पत्रों को भी स्थान दिया गया है।
राज्य के आईटी के मुख्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि आईटी क्षेत्र के संभावित निवेशकों को राज्य में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के लिए यह किताब एक पहल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications