मप्र में चिकित्सा विश्वविद्यालय का गठन जल्द : शिवराज
नेशनल मेडीकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा शनिवार को आयोजित सम्मेलन में चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए बनाई गई स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन के बजट में निरंतर वृद्घि कर रही है। इतना ही नहीं गरीबों के इलाज के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।
चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक से लेकर जिला चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयास किए गए हैं। इसके अलावा राज्य बीमारी सहायता योजना, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से निर्धन वर्ग का उपचार कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications