जर्मनी में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एक सप्ताह पहले फ्रांस के एक संसदीय आयोग के स्कूलों और सार्वजनिक कार्यालयों में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की पूर्व सांसद लेले अकगुन ने जर्मनी में भी ऐसा ही कदम उठाने की वकालत की।
अकगुन ने कहा कि बुर्का पूरे शरीर को कैद में रखने वाला पहनावा है। जर्मनी को भी बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जर्मनी में स्कूलों, विश्वविद्यालयों और उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों जैसे बैंकों और हवाई अड्डों पर बुर्के पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
बहरहाल उनकी पार्टी के एक अन्य सदस्य दितेर विफेल्सपिट्ज ने इस सुझाव को खारिज कर दिया।
ग्रीन पार्टी के नेता केम ओजद्मिर ने कहा कि बहस में एकीकरण के वास्तविक संघर्ष की अनदेखी की गई और जोर दिया कि जर्मनी में बुर्का पहनने वाली महिलाओं की संख्या बहुत कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications