उड़ीसा में नक्सलियों ने श्रमिक की हत्या की
पुलिस के अनुसार शनिवार को जिले के बांके गांव में नक्सलियों ने जोहान मुंडा नाम के एक श्रमिक को मार डाला।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को नक्सलियों ने मुंडा को उस वक्त अगवा कर लिया था जब वह गिरजाघर जा रहा था। बाद में नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार मुंडा का शव शनिवार को मिला था। इससे पहले शुक्रवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के नेता थॉमस मुंडा को अगवा कर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications