कर चोरों के बारे में स्विस बैंकों की जानकारी खरीद सकता है जर्मनी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बर्लिन में अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। जर्मन समाचार पत्रों ने कहा कि आंकड़ों की सत्यता का पता लगाने के लिए अधिकारियों को पांच लोगों के खातों की जानकारी मुफ्त में उपलब्ध कराई गई है।
अधिकारियों ने कहा कि इस मामले पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। कर अधिकारियों को इससे बकाया करों और जुर्माने को हासिल करने की उम्मीद है।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने 18 जनवरी को कहा था कि स्विस बैंक के एक पूर्व कार्यकारी अधिकारी ने जर्मन सरकार को ऐसे आंकड़ें उपलब्ध कराने की पेशकश की है।
अमेरिका और जर्मनी जैसे कई देश धनी लोगों की कर चोरी की जानकारी हासिल करने के लिए उनके स्विस बैंकों के खातों की जानकारी हासिल करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications