चर्चिल का सिगार 7,000 डॉलर से अधिक में बिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चर्चिल ने वर्ष 1941 में मंत्रिमंडल की बैठक में जाने की जल्दबाजी में इस सिगार को थोड़ा पीने के बाद बुझा दिया था।
नीलामी घर 'कीज' के अनुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट के एक नौकर ने इस सिगार को उठा लिया और अपने एक दोस्त को उपहार में दे दिया। उसकी मौत के बाद उसके एक रिश्तेदार ने यह सिगार अपने पास रख लिया।
अत्यधिक सिगार पीने वाले चर्चिल वर्ष 1940 से 1955 के बीच दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications