दिल्ली में धूप खिली, पर सर्दी बरकरार
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
आईएमडी के अनुसार सोमवार को भी तापमान में गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
रविवार सुबह मौसम साफ रहा, जिस वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार चौथे दिन उड़ानों की आवाजाही सामान्य रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications