कैट का दूसरा चरण संपन्न, 6,500 ने दी परीक्षा

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की ऑनलाइन परीक्षा से वंचित रहे 6,500 छात्रों ने रविवार को फिर से परीक्षा में हिस्सा लिया।

पहली बार कैट की परीक्षा को ऑनलाइन आयोजित कराने वाली संस्था प्रोमेट्रिक इंडिया के प्रमुख एस.रॉय ने आईएएनएस को बताया, "कैट परीक्षा का दूसरा चरण सफलतापूर्वक सहज रूप में संपन्न हो गया।"

ज्ञात हो कि कैट 2009 का प्रथम चरण 28 नवंबर से आठ दिसंबर 2009 तक आयोजित किया गया था। लेकिन परीक्षा के दौरान कंप्यूटर में आई गड़बड़ी के कारण कई हजार छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए थे।

आईआईएम की कैट समिति के अनुसार रविवार को देश भर में 26 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम फरवरी के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

एमबीए के इच्छुक कम से कम 241,000 छात्रों ने गत वर्ष प्रथम ऑन लाइन कैट परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। यह परीक्षा गत 28 नवंबर से शुरू होकर 11 दिन तक चली थी। तकनीकी परेशानी की वजह से सभी छात्र इसमें हिस्सा नहीं ले सके थे।

परीक्षा परिणामों की घोषणा देर से होने के कारण छात्रों को समूह चर्चा और साक्षात्कार के लिए कम समय मिलेगा लेकिन प्रवेश तय समय पर ही होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+