श्रीनगर हिंसा में युवक की मौत
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के गोजीवारा, राजौरी कदाल और कवदारा इलाके में रविवार की दोपहर भीड़ सड़कों पर उतर आई और भारत विरोधी तथा स्वतंत्रता के समर्थन में नारे लगाने लगी। सुरक्षा बलों ने भीड़ को काबू करना चाहा तो उन पर पथराव किया गया।
पुलिस ने पहले लाठी चार्ज किया और जब पथराव नहीं रुका तो आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान एक युवक को आंसू गैस का गोला लगा जिससे वह घायल हो गया। उसे सौरा मेडिकल संस्थान ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि युवक का शव नियंत्रण कक्ष ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications