बोलीविया में बस दुर्घटना में 10 मरे, 82 घायल
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात स्थानीय समयानुसार एक बजे सांता क्रुज शहर में हुआ। दो बसों के बीच हुई टक्कर में सात पुरुष और तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई।
हादसे में 82 लोग घायल हो गए, जिसमें सात की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications