जनवरी में घुसपैठ की 25 कोशिशें हुईं
आधिकारिक सूत्रों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "केवल इस माह में नियंत्रण रेखा और भारतीय सीमा से घुसपैठ की 25 कोशिशें हुई हैं। यह नहीं कहा जा सकता कि इस दौरान कितने आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने में सफल रहे।"
उन्होंने कहा कि इस दौरान नियंत्रण रेखा पर पांच बार युद्धविराम की घोषणा का उल्लंघन किया गया।
सूत्रों के अनुसार 2009 में घुसपैठ की 85 घटनाएं हुई थीं जबकि 2008 में 50 घटनाएं हुई थीं।
राज्य में हालांकि आतंकी घटनाओं में कमी आई है लेकिन मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2009 में 485 घटनाओं में 85 नागरिकों और 75 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि 2008 में इस तरह की 708 घटनाएं हुई थीं जिसमें 147 नागरिकों और 85 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
वर्ष 2009 में 238 आतंकवादी और 2008 में 340 आतंकवादी मारे गए।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा था कि घुसपैठ की बढ़ती कोशिशें हमारे लिए चिंता का विषय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications