कोलंबिया में एक टन कोकीन जब्त
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार तटीय शहर कार्टेगा में अधिकारियों ने संदिग्ध तस्करों के दो अड्डों पर छापा मारा, जहां से एक टन कोकिन जब्त किया गया।
कोलंबिया नौसेना ने शुक्रवार को बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी दी। बयान में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त कोकीन की कीमत 2.6 करोड़ डॉलर होगी।
उल्लेखनीय है कि विश्व में सबसे अधिक कोकीन का उत्पादन कोलंबिया में होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications