मेक्सिको में 5 पुलिस अधिकारियों की हत्या
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शुक्रवार को मेक्सिको सिटी स्थित मोरेलिया-गुआडालजारा राजमार्ग पर पुलिसकर्मियों और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
मुठभेड़ में संघीय पुलिस के चार अधिकारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक पुलिस अधिकारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि मेक्सिको में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गुटों और पुलिस के बीच लगातार मुठभेड़ होते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications