दिसंबर में कोयले का उत्पादन 1.23 मीट्रिक टन बढ़ा
कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में कूकिंग कोल उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई और यह दिसंबर 2008 के 3.633 मीट्रिक टन से बढ़कर 3.858 मीट्रिक टन हो गया।
वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में कूकिंग कोल का उत्पादन 29.488 मीट्रिक टन रहा।
वर्ष 2008-09 के दौरान देश भर में कोयले के उत्पादन में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बीते वित्त वर्ष में यह वर्ष 2007-08 के 457.08 मीट्रिक टन से बढ़कर 492.95 मीट्रिक टन हो गया।
बीते वित्त वर्ष के दौरान कोयले का कुल आयात 5.9 करोड़ टन रहा। इसमें 24 मीट्रिक टन कूकिंग और 35 मीट्रिक टन नॉन कूकिंग कोयला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications