प्रधानमंत्री करेंगे राज्यों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन का उद्घाटन
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राज्यों के मुख्य सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अपने तरह का यह पहला ऐसा सम्मेलन होगा जिसमें राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के बीच विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा। आंतरिक मामलों में बातचीत का यह मंच होगा।
इस सम्मेलन में तकनीकी क्षेत्र के नए प्रचलन, उभरती वैश्विक चुनौतियां और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं और इनमें राज्य सरकारों की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा।
इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications