गोगोई ने पृथक बोडोलैंड की मांग खारिज की
मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैं कहना चाहूंगा कि राज्य को टुकड़ों में बांटने की बजाय हमें एकजुट रहना चाहिए। वार्ता के जरिए बोडोलैंड की जनता की उचित मांगों को पूरा किया जा सकता है।"
उन्होंने कहा, "कई लोग विभिन्न तरह की मांगें करते हैं लेकिन वे पूरी नहीं होती। यहां तक कि हम केंद्र सरकार के समक्ष कई मांगें रखते हैं, लेकिन वे पूरा नहीं हो पाती।"
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अलगाववादी समूहों से हथियार छोड़ शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील करते हुए कहा, "वार्ता के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। इसके लिए अलगाववादी तत्वों को पहले हिंसा का रास्ता छोड़ना पड़ेगा और हथियार डालने होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications