इराक में बम विस्फोट में 9 शिया श्रद्धालु घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बगदाद से 110 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित कर्बला की यात्रा पर जा रहे शिया श्रद्धालुओं के एक दल को निशाना बनाकर बगदाद के पूर्वी जिले अल-मसहतेल जिले में एक विस्फोट किया गया। इसमें तीन यात्री घायल हुए। दूसरा विस्फोट बगदाद के पश्चिमी जिले अल-यारमुक की मुख्य सड़क पर हुआ। इसमें चार यात्री घायल हुए।
इसके बाद बगदाद के दक्षिणी जिले सैयदिया में सड़क किनारे हुए एक अन्य विस्फोट में दो तीर्थयात्री घायल हुए।
हजारों शिया श्रद्धालु पवित्र शहर कर्बला में पांच फरवरी को होने वाले धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इराक में सुन्नी आतंकवादी संगठन पिछले कुछ समय से इन तीर्थयात्रियों को निशाना बनाते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications