भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के कामकाज से संतुष्ट हैं आडवाणी
उन्होंने कहा कि वह अभी हाल में गुजरात और कर्नाटक होकर मध्य प्रदेश आए हैं। इन राज्यों में भाजपा को जीत मिली थी तब तो खुशी हुई ही थी मगर अब उससे कहीं ज्यादा खुशी इसलिए होती है क्योंकि ये सरकारें जनता के लिए काम कर रही हैं।
आडवाणी ने मध्य प्रदेश सरकार के काम काज की सराहना करते हुए कहा कि यहां शुरू हुई लाडली लक्ष्मी योजना को दूसरे राज्यों ने भी अपनाया है। यहां हर वर्ग का ख्याल रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। भाजपा शासित राज्यों में विकास देखकर मन आनंद से भर जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications