भारतीय मूर्तिकार ब्रिटेन के धनवानों की सूची में शामिल होने की राह पर
संडे टाइम्स की धनी लोगों की वर्ष 2010 की सूची जब जारी होगी तो डेमियन हर्स्ट और ल्यूशिएन फ्रेड के साथ कपूर भी उसमें शामिल होंगे।
हर्स्ट की संपत्ति करीब 23.5 करोड़ पाउंड और फ्रेड की संपत्ति करीब 12 करोड़ पाउंड है।
कपूर ने वर्ष 2008 में 1.72 करोड़ पाउंड का मुनाफा कमाया था। इससे उनकी संपत्ति करीब चार करोड़ पाउंड की हो गई और अब वह बर्कशायर में 50 लाख पाउंड कीमत का आवास खरीदने पर विचार कर रहे हैं।
नेशनल ट्रस्ट ने 17वीं सदी के आठ शयनकक्षों वाले इस महल को इसके ऐतिहासिक महत्व के कारण संरक्षित कर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications