महंगाई संप्रग की गलत नीतियों का परिणाम : गडकरी

बेंगलुरू, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आसमान छूती महंगाई के लिए केंद्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

गडकरी ने रविवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री कहते हैं कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जल्द ही दो अंकों में पहुंच जाएगा लेकिन दूसरी तरफ खाद्यान्नों की महंगाई दर 17 से 20 फीसदी पहुंच गई है।"

उन्होंने कमोडिटी बाजार से आवश्यक वस्तुओं को हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, "सरकार को 17 आवश्यक उपभोग की वस्तुओं कमोडिटी बाजार से स्थायी रूप से हटा देना चाहिए।"

चीनी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के लिए सरकार की आयात-निर्यात नीति की आलोचना करते हुए गडकरी ने कहा, "भारत ने 2008-09 के दौरान 20 रुपये प्रतिकिलो की दर से 48 लाख टन चीनी निर्यात की जबकि उसने किसानों को आठ से 10 रुपये प्रतिकिलो की दर से चीनी के मूल्य अदा किए। देश को अब कच्ची चीनी आयात करनी पड़ रही है वह भी 36 रुपये प्रति किलो की दर से।"

उन्होंने कहा कि सरकार की इन नीतियों से बहुराष्ट्रीय व बड़ी कंपनियों को फायदा मिल रहा है।

गडकरी ने सरकार से खाद्य सुरक्षा अधिनियम संसद में पेश किए जाने की मांग की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+