गोवा के सांसद ने रूसी राजदूत की कार्रवाई को 'भद्दा' करार दिया
कांग्रेस सांसद नाइक एक स्थानीय समाचार चैनल एचसीएन के साथ बातचीत कर रहे थे।
इस बलात्कार मामले में गोवा की हो रही बदनामी को लेकर नाइक से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "जिस देश (रूस) में कानून के शासन नाम की कोई चीज ही न हो, उस देश के कदाकिन यहां के प्रशासन पर अपनी टिप्पणी नहीं कर सकते।"
नाइक ने कहा कि कदाकिन को इसके बदले उस तरह से पेश आना चाहिए, जिस तरह से विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हुए हमले के मामले से निपटने में पहल की है।
ज्ञात हो कि नाइक ने पिछले वर्ष दिसंबर महीने में भी राज्यसभा में यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था कि कुछ बलात्कार पीड़ित अपरिचितों के साथ संपर्क स्थापित कर खुद से संकट आमंत्रित करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications