झारखण्ड भूमि घोटाले में आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के नाम

रांची, 31 जनवरी (आईएएनएस)। रांची के बाहरी हिस्से में लगभग 80 एकड़ भूमि को औने-पौने दाम में प्रशासनिक अधिकारियों की एक सोसायटी के नाम स्थानांतरित किए जाने के मामले में 10 से अधिक नौकरशाहों के नाम सामने आए हैं। भूमि स्थानांतरण के इस मामले को अदालत में चुनौती दी गई है।

ज्ञात हो कि झारखण्ड सरकार ने सांगा गांव में 78.32 एकड़ भूमि औने-पौने दाम में सिविल सर्विसिस आफिसर्स कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड (सीएसओसीएचएसएल) को गुरुवार को स्थानांतरित कर दी थी। यह भूमि 1,200 रुपये प्रति डिसमिल की दर से बेची गई है। जबकि इस भूमि की बाजार में कीमत 75,000 रुपये प्रति डिसमिल से भी अधिक है। बाजार की वर्तमान दर से 78.32 एकड़ भूमि की कीमत 80 करोड़ रुपये से भी अधिक होगी।

इस भूमि घोटाले के खिलाफ झारखण्ड उच्च न्यायालय में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ शनिवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है। मामले की सुनवाई सोमवार को होनी है।

याची विशाल कुमार ने कहा है कि सीएसओसीएचएसएल को इस भूमि को रजिस्टर्ड डीड के तहत स्थानांतरित करने में नियमों का उल्लंघन किया गया है। इस पूरे मामले में सतर्कता जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।

याचिका में कुमार ने मांग की है कि भूमि स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+