कांग्रेस ने गडकरी को आड़े हाथों लिया
गडकरी को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस ने मोदी की तुलना सर्बिया और युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविक से की है। स्लोबोदान को मानवता के कथित अपराधी के रूप में जाना जाता है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गुजरात के मिलोसेविक की तुलना महात्मा गांधी से करके, उनके हत्यारों ने उनका एक और अपमान किया है।"
उन्होंने कहा, "इससे जाहिर होता है कि सामूहिक वृद्धत्व किस कदर भगवा पार्टी पर हावी हो गया है।"
गडकरी ने शनिवार को पोरबंदर में निर्धनता के खिलाफ मोदी द्वारा चलाई जा रही नीतियों की तुलना महात्मा गांधी के विचारों से की थी।
गडकरी ने हालांकि रविवार को इन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की थी। उन्होंने बेंगलुरू में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मेरा बयान रिकार्ड में हैं। मैंने दोनों की तुलना नहीं की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications