यूपी में महंगाई के खिलाफ भाजपा का आंदोलन

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। महंगाई के खिलाफ रविवार को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उपवास रखकर मानव दीवार बना प्रदशर्न किया।

रामपुर में आंदोलन कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को गिरफ्तार कर लिया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुबह रामपुर-दिल्ली राजमार्ग पर उतरे नकवी ने मानव दीवार बनाकर राजमार्ग जाम किया जिसके बाद पुलिस ने नकवी सहित दर्जनों भाजपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बाच हाथापाई भी हुई। फिलहाल सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।

मानव दीवार बनाकर किया प्रदर्शन

वाराणसी, कानपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, फैजाबाद, देविरया सहित अन्य जिलों में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर महंगाई और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नीतियों के विरोध में मानव दीवार बनाकर प्रदर्शन किया। इन जिलों में भी प्रदशर्न के दौरान भाजपाईयों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की की खबरें हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने आईएएनएस को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी इलाहाबाद में, वरिष्ठ पार्टी नेता कलराज मिश्र वाराणसी में, ओम प्रकाश सिंह कानपुर में, हुकुम सिंह मुजफ्फरनगर में और वह स्वयं रायबरेली में इस पूर्व घोषित राज्यव्यापी जनआंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि राजधानी लखनऊ, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर में यह जनआंदोलन एक फरवरी को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+