पिछले वर्ष चीन में मीडिया पर 62 बार प्रतिबंध लगा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने चीन में अखबारों और पत्रिकाओं पर लगे प्रतिबंधों को सूचीबद्ध किया और कहा कि चीन के पत्रकार बाधाओं का सामना कर रहे हैं।
हांगकांग में रविवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2009 के आरंभ से ही अधिकारियों ने ऑनलाइन सामग्री पर भी नियंत्रण कड़ा करने का प्रयास शुरू कर दिया।
जनवरी 2009 में कैरेबिया में लिए गए अभिनेत्री झांग जियि के एक अर्धनग्न चित्र को प्रकाशित करने पर रोक लगाई गई। मई में पूर्व प्रधानमंत्री झाओ झियांग के संस्मरणों पर प्रतिबंध लगा।
शिचुआन में वर्ष 2008 में आए भूकंप में मारे गए बच्चों के अभिभावकों के अप्रैल में हुए विरोध प्रदर्शन के प्रकाशन पर भी रोक लगाई गई। जुलाई में कहा गया कि केवल सरकारी समाचार एजेंसंी सिन्हुआ ही जिंजियांग के जातीय दंगों की रिपोर्टिग करेगी।
नवंबर में हांगकांग में हुए चुनावों की रिपोर्टिग पर रोक लगा दी गई। यहां तक कहा गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव की कवरेज केवल सिन्हुआ करेगी।
फेडरेशन के महासचिव एडियन व्हाइट ने कहा कि गूगल से विवाद के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी चीन के खिलाफ अमेरिकी कंपनियों के उठ खड़े होने का समर्थन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications