विद्युत क्षेत्र में राजस्थान को दो राष्ट्रीय पुरस्कार

पाण्डे ने केन्द्रीय विद्युत मंत्री शिंदे से प्रदेश के 220/132 के.वी. किशनगढ़ एसी सब स्टेशन एवं 100 एम.वी.ए. ट्रांसफॉर्मर के विद्युत पारेषण परियोजना का समय से पूर्व कार्य सम्पन्न करने के लिए स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र ग्रहण किया। इसी प्रकार 400 के.वी. क्षमता के छबड़ा थर्मल पावर स्टेशन-देहरा परियोजना और विद्युत ट्रांसमिशन का कार्य समय से पूर्व पूरा करने के लिए रजत पदक और प्रशंसा पत्र ग्रहण किया। राजस्थान को यह दोनों पुरस्कार वर्ष 2008-09 में विद्युत क्षेत्र में किए गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदान किए गये हैं। दोनों पुरस्कार ग्रहण करते समय पाण्डे के साथ राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के तकनीकी निदेशक वाई.के. रायजादा भी थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान को विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश की वार्षिक योजना में भी ऊर्जा क्षेत्र को सर्वोच्च वरीयता प्रदान की गई है। समारोह में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री भरतसिंह सोलंकी और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+