आस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के आईपीएल खिलाड़ियों को सुरक्षा चेतावनी
सिडनी, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा विशेषज्ञों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान आतंकवादी हमले की आशंका जताई है और खिलाड़ियों को चेतावनी दी है। इससे आस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी चिंतित हैं।
दोनों देशों के खिलाड़ियों के एसोसिएशन ने कहा कि सुरक्षा विशेषज्ञों ने हमें आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है।
आईपीएल में कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें से आस्ट्रेलिया के 20 और न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ी शामिल हैं।
आस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन अधिक जानकारी के लिए चेतावनी देने वाली सुरक्षा एजेंसी के संपर्क में है और वह खिलाड़ियों के भारत दौरे को लेकर सरकार से सलाह मशविरा करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications