11,000 छात्र फिर से दे रहे हैं ऑन लाइन कैट परीक्षा
देश के शीर्ष बिजनैस स्कूल्स के लिए छात्रों के चयन के लिए दूसरे चरण की परीक्षा देश भर के 40 केंद्रों पर कराई जाएगी। दिल्ली में यह परीक्षा नौ केंद्रों पर होगी।
एमबीए के इच्छुक कम से कम 241,000 छात्रों ने गत वर्ष प्रथम ऑन लाइन कैट परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। यह परीक्षा गत 28 नवंबर से शुरू होकर 11 दिन तक चली थी। तकनीकी परेशानी की वजह से सभी छात्र इसमें हिस्सा नहीं ले सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications