दिल्ली में मौसम खुशगवार
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे हल्का कोहरा छाया था लेकिन वह जल्दी ही छंट गया। उन्होंने कहा कि दृश्यता सीमा 500 मीटर दर्ज की गई थी।
मौसम साफ रहने की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ाने सामान्य रहीं। रनवे पर दृश्यता सीमा करीब 1,000 मीटर रिकार्ड की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications