तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि पुलिस और वन्यजीव अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नजदीक से 27 वर्षीय सतीश ठाकुर, 28 वर्षीय विपिन कुमार और 21 वर्षीय महेंद्र नाथ को गिरफ्तार किया।
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर प्रीत हुडा ने कहा,"तीनों ने कार से तेजी से भागने की कोशिश की। लेकिन पीछा कर इन्हें दबोच लिया गया। इनके बैग से जानवरों के चार खाल बरामद किए जिसमें से दो तेंदुए के थे।"
हुडा ने बताया कि ठाकुर वर्ष 2007 में हिमाचल विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications