हैती की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र को मिले 2 अरब डॉलर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी के समन्वयक जॉन होलम्स ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हैती में 12 जनवरी को आए भूकंप के बाद विभिन्न संगठनों से भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई थी।
जॉन ने कहा कि सहायता संबंधी अपील के बाद अब तक 80 फीसदी सहायता राशि और सामग्री मिल चुकी है।
हैती में 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें कम से कम 150,000 लोग मारे गए थे और लाखों बेघर हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications