भूटान पूर्वोत्तर के रास्ते बांग्लादेश को करेगा संतरे का निर्यात
मेघालय के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, "भूटान, मेघालय के दौकी में स्थित सीमा शुल्क स्टेशन के माध्यम से संतरे की पहली खेप बांग्लादेश स्थित सिलहट जल्दी ही भेजेगा।"
केंद्र सरकार ने हाल ही में भूटान सरकार के एक प्रस्ताव पर समहति जताई थी जिसके मुताबिक भूटान पूर्वोत्तर राज्यों के माध्यम से बांग्लादेश को निर्यात कर सकेगा।
इस प्रस्ताव से संबंधित नियामक और औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए भूटान के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस सप्ताह के शुरू में ही दौकी सीमा शुल्क स्टेशन का दौरा किया था।
इस प्रतिनिधिमंडल में भूटान चैंबर ऑफ कामर्स, भूटान आयात निर्यात एसोसिएशन, इंडो-भूटान फ्रेंडशिप एसोसिएशन के सदस्य और सरकारी अधिकारी शामिल थे।
गौरतलब है कि भूटान अभी तक संतरे, अदरक और अन्य विभिन्न फसलों का निर्यात पश्चिम बंगाल के रास्ते से करता रहा है। भूटान में प्रति वर्ष औसतन 100,000 टन संतरे का उत्पादन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications