पीडीपी का पाकिस्तान के साथ वार्ता बहाल करने का आग्रह
जम्मू, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को केंद्र सरकार से बिना किसी विलंब के पाकिस्तान से वार्ता बहाल करने का आग्रह करते हुए कहा कि शांति के लिए राज्य के लोगों की इच्छा की केवल यही एक सकारात्मक प्रतिक्रिया होगी।
जम्मू में पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में पीडीपी केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में एक प्रस्ताव में मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद से शांति प्रक्रिया को बंद करने पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से दक्षिण एशिया में संघर्ष को समाप्त करने और शांति बहाली के प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रकट करने को कहा गया।
भारत-पाकिस्तान वार्ता की वकालत करने वाली पार्टी ने हाल के दिनों में दोनों सरकारों के बीच हुई टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें शीतयुद्ध की झलक दिखती है। इससे जम्मू एवं कश्मीर और उसके आस-पास की स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications