ब्रिटेन में तैयार हुआ पहले हिन्दू सरकारी स्कूल का भवन

दीपांकर डे सरकार

लंदन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पहले सरकारी हिन्दू स्कूल का भवन बनकर तैयार हो गया है। यह भवन वास्तुशास्त्र को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है और जहां छात्रों के लिए योग और वैदिक मंत्रोच्चार और शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था है।

कृष्ण अवंती प्राथमिक विद्यालय नामक इस स्कूल के भवन को शनिवार को मीडिया के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही पश्चिमोत्तर लंदन में स्थित इस स्कूल के प्रायोजकों ने माध्यमिक स्तर तक के हिन्दू स्कूलों को खोलने की अपनी योजना की भी घोषणा की।

इस स्कूल के परिसर में संगमरमर से एक भव्य मंदिर भी बनाया गया है। इसके लिए संगमरमर को राजस्थान से मंगाया गया है। यह संगमरमर बिल्कुल उसी तरह का है जिसका इस्तेमाल ताजमहल के निर्माण में हुआ था।

स्कूल भवन लकड़ी से बना है और इसकी छत पर घास उगी है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाता है। स्कूल परिसर में बागीचा और तालाब भी हैं।

स्कूल परिसर में ही उगाई गई सब्जियों से छात्रों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। स्कूल के खानसामा स्कूल के पादरी भी हैं।

वर्ष 2008 में जब किराए पर ली गई एक इमारत में यह स्कूल औपचारिक रूप से खुला था तो आलोचकों ने कहा था कि इससे धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा मिलेगा लेकिन स्कूल के प्रधानाध्यापिका नैना कहती हैं, " हम यहां कोई धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं करना चाहते। छात्रों को यहां अन्य धर्मो के बारे में भी शिक्षा दी जाती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+