अमेरिकी नागरिकों को भारत यात्रा में सतर्कता बरतने की सलाह
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है, "विदेश विभाग अपने नागरिकों को भारत में मौजूद सुरक्षा चिंताओं के प्रति सतर्क करता है।"
बयान में कहा गया है, "अमेरिका सरकार को लगातार यह रपटें मिल रही हैं कि आतंकवादी भारत पर हमले की साजिश रच रहे हैं।"
विभाग की ओर से जारी बयान में नागरिकों को सलाह देते हुए कहा गया है कि आतंकवादियों और उनके हमदर्दो ने ऐसे ठिकानों को निशाना बनाने की इच्छा और क्षमता प्रदर्शित की है, जहां अमेरिकी या पश्चिमी देशों के नागरिक जाते हैं।
बयान में नागरिकों को वर्ष 2008 के नवंबर में हुए मुंबई हमलों की याद दिलाई गई है, जब होटलों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था।
इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले साल के आखिर में भी इसी तरह अपने देश के नागरिकों को सतर्क किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications