वेदांता के खिलाफ जांच के लिए उड़ीसा पहुंची केंद्रीय टीम
केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय की टीम का नेतृत्व वरिष्ठ ऊषा रामनाथ कर रही हैं। उन्होंने कालाहांडी जिले में स्थित नियामगिरी पहाड़ी इलाके का दौरा किया।
जिलाधिकारी आर.सनाथनगोपालन ने आईएएनएस को इस संबंध में जानकारी दी। दो सदस्यीय केंद्रीय दल गुरुवार को यहां पहुंचा था।
जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्रीय दल के सदस्य स्थानीय जनजातीय लोगों और अधिकारियों से भी चर्चा कर सकते हैं।
वेदांता के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए वन और पर्यावरण मंत्रालय की टीम गत एक माह में दूसरी बार यहां पहुंची है।
उल्लेखनीय है कि वेदांता एल्युमिना कंपनी अनिवासी भारतीय अनिल अग्रवाल की वेदांता र्सिोसेज का हिस्सा है। कंपनी ने नियामगिरी पहाड़ी में 80 करोड़ डॉलर का निवेश कर एल्युमिना रिफाइनरी की स्थापना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications