मौद्रिक नीति समीक्षा : सीआरआर में 0.75 फीसदी की वृद्धि
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा में नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 75 आधार अंकों यानी 0.75 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की।
इस घोषणा के बाद अब सीआरआर 5.75 फीसदी हो जाएगी। इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 13 फरवरी को सीआरआर की दर 0.50 फीसदी बढ़ाई जाएगी जबकि दूसरे चरण में 27 फरवरी को इसमें 0.25 फीसदी की वृद्धि होगी।
आरबीआई के इस फैसले से बैंकों के पास कर्ज देने के लिए उपलब्ध राशि में करीब 36 हजार करोड़ रुपये की कमी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications