रूसी बच्ची से बलात्कार मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (लीड-2)
पणजी के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रवीन्द्र यादव ने संवाददाताओं को बताया कि गोवा पुलिस दल ने चेंबूर में शुक्रवार की शाम भारद्वाज को गिरफ्तार किया।
यादव ने कहा, "हमें गुप्त सूचना मिली थी कि भारद्वाज चेंबूर में है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दल आरोपी को लेकर गोवा आ रहा है।"
इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को दवा कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
यादव ने बताया कि एक दवा कंपनी में काम करने वाले अनिल रघुवंशी को यहां के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
यादव ने बताया कि राजधानी गोवा से 45 किलोमीटर दूर आरामबोल समुद्रतट के नजदीक स्थित धारगल इंडस्ट्रीयल इस्टेट के इंटेच फार्मास्युटिक्ल्स में अमन और अनिल काम करते हैं।
पुलिस ने बताया कि अनिल ने बलात्कार मामले में लड़की की मां का ध्यान भंग करने की कोशिश की थी जबकि अमन ने नौ वर्षीय अबोध बच्ची के साथ बलात्कार किया था।
उल्लेखनीय है कि गोवा में विदेशियों खासकर रूसी पर्यटकों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार होती रहती है। गत वर्ष दिसंबर में 25 वर्षीया रूसी महिला के साथ स्थानीय नेता ने बलात्कार किया था।
गोवा में प्रतिवर्ष लगभग 40,000 रूसी पर्यटक आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications