लखनऊ में 5 हत्याओं से सनसनी
पुलिस के मुताबिक शहर के गोमती नगर इलाके में आज अज्ञात व्यक्तियों ने एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी 15 साल की पुत्री को रस्सी से लटकाकर मार डाला जबकि ठाकुरगंज इलाके में गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग दंपति रज्जाब अली-जाहिदा और उसके 8 साल की पोती साना परवीन की हत्या कर दी।
पुलिस तिहरे हत्याकांड के पीछे लूट वजह बता रही है, जबकि दोहरे हत्याकांड के पीछे वह आपसी रंजिश मान रही है। पुलिस के आला अधिकारी दोनों वारदातों के बारे में पूछे जाने पर चुप्पी साधे हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दोनों की हत्या में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications