फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करेंगी जेनेलिया
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। 'जाने तू..जाने ना' से जानी जाने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा अब दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बाद फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करेंगी।
एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि डिसूजा अब गार्नियर के नए उत्पाद गार्नियर लाइट का विज्ञापन करेंगी।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण जॉनसन एण्ड जॉनसन के नए फेयरनेस क्रीम 'न्यूट्रोजेना फाइन फेयरनेस क्रीम' की ब्रांड एम्बेसडर हैं। जबकि बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम 'गार्नियर मेन फेयरनेस क्रीम' का और सोनम कपूर 'एल'ओरियल' क्रीम का विज्ञापन करती हैं। पिछले साल कैटरीना कैफ ने भी एक क्रीम के विज्ञापन के लिए कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
उधर, ऐश्वर्या राय और बिपासा बसु सरीखी अभिनेत्रियां फेयरनेस क्रीम के खिलाफ बोलती हैं। उनका मानना है कि त्वचा के रंग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा दिया जा रहा है ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications