बोरवेल में गिरे पंकज को निकालने की कोशिशें तेज
बोरवेल में सिर के बल गिरे पंकज को ऑक्सीजन मुहैया करवाई जा रही है लेकिन उसके पास तक भोजन पहुंचाने में मुश्किलें आ रही हैं।
पंकज गुरुवार शाम चार बजे अपने घर के बाहर खेलते हुए खुले पड़े गहरे बोरवेल में गिर गया था।
भीलवाड़ा प्रशासन के मुताबिक पंकज तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उसके करीब 20 फुट गहराई पर फंसे होने की संभावना है। बचावकर्मी मान रहे हैं कि जल्द ही पंकज तक पहुंच जाया जाएगा और उसे बचा लिया जाएगा। दुर्घटना स्थल पर मेडिकल टीम और प्रशासनिक अमला मौजूद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications