सरकार का दावा फरवरी के लिए पर्याप्त मात्रा में चीनी जारी
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "फरवरी में घरेलू मांग के मद्देनजर चीनी की यह पर्याप्त मात्रा है। "
इससे पहले वर्ष 2008-09 के लिए 1.46 करोड़ टन चीनी के उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। दिसंबर और जनवरी में चीनी उत्पादन में 2.5 फीसदी के आसपास गिरावट दर्ज की गई।
अधिकारियों के अनुसार उत्पादन में गिरावट का रूख यदि इसी तरह बरकरार रहता है तो इस वर्ष चीनी उत्पादन अनुमानित 1.6 करोड़ टन से भी कम होगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा था कि इस वर्ष देश के पास चीनी का पर्याप्त भंडार है लेकिन इस बात को लेकर चिंता है कि उत्पादन कम होने से चीनी का मूल्य अधिक बना रह सकता है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को भारतीय चीनी मिल संघ (आईएसएमए) और पवार के साथ बैठक की थी। बैठक में प्रधानमंत्री ने चीनी के अनुमानित उत्पादन और इसके उपभोक्ता कीमतों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जाहिर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications